फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी धाम यात्रा: हजारों भक्तों ने दर्शन कर नए साल की शुरुआत की, आप भी घूम आएं जम्मू

Wed, 01 Jan 2020 05:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vaishno Devi
जम्मू स्थित पहाड़ों की गोद में बसे पवित्र धाम वैष्णो देवी की यात्रा करने बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी सालों भर जाते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम भी सोचते रह जाते हैं, लेकिन प्लान नहीं बना पाते हैं। परिवार के साथ वैष्णो धाम की तीर्थयात्रा करने का यह सही समय है। साल के पहले दिन हजारों भक्तों ने माता के दर्शन कर अपने नए साल की शुरुआत की। आप नहीं जा पाएं हैं तो एक बार जरूर घूम आएं:
विज्ञापन

2 of 5
वैष्णो देवी
देशभर के श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाकर नए साल की शुरूआत की। मां के दरबार जाने का अलग ही उत्साह होता है। धर्मनगरी कटरा और भवन मार्ग पर मां के जयकारे गूंजते रहते हैं। ठंड के इस मौसम में बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सब कड़ाके की ठंड के बाद भी पूरे उत्साह से मां का आशीर्वाद पाने के लिए कतारबद्ध खड़े दिखते हैं। साल 2019 के आखिरी दिन मंगलवार को 40 हजार से अधिक भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेक कर मनोकामनाएं मांगी। भारी भीड़ के चलते रातभर लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
मां वैष्णो के दर्शनार्थियों की संख्या इस साल बीते वर्ष की तुलना में साढ़े 6 लाख कम रही। पिछले दिनों लगभग 20 से 25 हजार के करीब हर दिन भक्त आ रहे थे। दूसरी ओर हर दिन धुंध व कोहरे से बढ़ती ठंड के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।

4 of 5
माता वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगा फायदा - फोटो : फाइल
मुंबई से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी के पैकेज भी मौजूद हैं। यात्रा करने का अवसर श्रद्धालुओं केा 10 जनवरी और 20 फरवरी को मिलेगा। आपकी भी जाने की इच्छा हो तो इसके लिए बिना देरी किए बुकिंग करा लें। आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर आनलाइन आप बुकिंग करा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे डिटेल देखें:
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mata vaishno devi darbar photos - फोटो : अमर उजाला
जम्मू को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। जम्मू शहर में एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इस शहर की स्थापना 8वीं सदी में राजा लोचन ने की थी। जम्मू में विश्वप्रसिद्ध तीर्थ स्थल में वैष्णों देवी धाम के अलावा बहु फोर्ट, अमर महल शामिल हैं। जम्मू में डोगरा राजवंश के महल और संग्रहालय देखने लायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें