Friendship Day 2022 Travel Places : 7 अगस्त को फ्रेंडशिप है। कई लोगों ने फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी होगी। फ्रेंडशिप डे को खास और यादगार कैसे मनाना है? अपने दोस्त के साथ वक्त बिताने के लिए क्या और कैसे करना है? कहां जाना है, कैसे इस दिन को सेलिब्रेट करना है? ये सब लोगों ने सोच लिया होगा। दोस्तों को समर्पित ये दिन दोस्तों के साथ ही मनाया जाता है। ऐसे में अक्सर लोग फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों से मुलाकात करते हैं और उनके साथ पार्टी, हैंगआउट करते हैं। अगर आपके पास अधिक समय है तो आप फ्रेंडशिप डे वीकेंड पर दोस्तों संग ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। वैसे तो ट्रिप के लिए कहीं भी जा सकते हैं लेकिन अगर सहेलियां फ्रेंडशिप डे पर किसी सफर की प्लानिंग कर रही हैं तो भारत में लड़कियों के घूमने के लिए बेस्ट जगहें भी हैं। लड़कियां फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों संग जा सकती हैं इन जगहों पर।