Friendship Day 2022 Celebration: इस बार 7 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दोस्त मिलते हैं। एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। मूवी या रेस्तरां का प्लान करते हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर कई जगहों पर पार्टी भी आयोजित होती है, जिसमें दोस्तों का ग्रुप शामिल होता है। दोस्त मिलकर पार्टी करते हैं, घूमते फिरते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने फ्रेंडशिप डे को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके पास अगर अधिक समय नहीं है तो फ्रेंडशिप डे के दिन रविवार है, दोस्तों के साथ कुछ घंटों का समय निकालें। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं, तो फ्रेंडशिप डे पर दिल्ली की इन जगहों पर दोस्तों संग हैंगआउट कर सकते हैं।