फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जियत से लेकर सर्दी-जुकाम तक को दूर कर देगी छोटी सी लौंग, ऐसे करें इस्तेमाल

Sat, 11 Jan 2020 12:07 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
CLOVE - फोटो : Pixabay
बदलते मौसम में रोजमर्रा की बीमारियों से खुद को बचा पाना चुनौतीपूर्ण है। हर बीमारी में डॉक्टर के पास जाना संभव भी नहीं हो पाता। सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी परेशानियां होती हैं, जो होती तो छोटी हैं, लेकिन नजरअंदाज किया जाए तो भारी पड़ सकता है। कई बीमारियों का समाधान तो हमारी रसोई में ही होता है। दिक्कत ये है कि जानकारी के अभाव में हम डॉक्टर के पास चले जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली छोटी सी लौंग कई बीमारियों में फायदा पहुंचाती हैं? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Clove - फोटो : Social media
किचन में मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला लौंग औषधीय गुणों का खजाना है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड पाया जाता हैं। सर्दी-जुकाम से लेकर कई तरह की बीमारियों में इसके इस्तेमाल से राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
पेट से संबंधित बीमारियों में यह बहुत असरदार इलाज है। अपच, पेट में गैस या फिर कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए लौंग काफी फायदेमंद होती है। सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदें डालकर पीने से बहुत आराम मिलता है।

4 of 7
लौंग-टी - फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर मुंह में साबुत लौंग रखने से बहुत आराम मिलता है। सर्दियों में यह शरीर में गर्मी लाता है। लौंग को चाय में डालकर पीना भी फायदेमंद होता है। सर्दी-जुकाम के साथ गले में होने वाले दर्द में भी लौंग आराम देता है।
विज्ञापन

5 of 7
Clove - फोटो : Pixabay
जिन्हें मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है, उनके लिए लौंग बहुत फायदेमंद है। एक से डेढ़ महीने तक हर रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग रखने से बदबू दूर होती है। साबुत लौंग का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा भी पाया जा सकता है। कई बार लोग नॉनवेज खाने या सिगरेट-शराब की बदबू दूर करने के लिए भी लौंग चबाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
face pack
लौंग को पीस कर फेस पैक को भी असरदार बनाया जाता है। ऐसा फेस पैक न केवल चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है, बल्कि सांवली त्वचा को निखारने का भी काम करता है। लौंग के पाउडर को किसी फेसपैक या फिर बेसन के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। मगर सिर्फ लौंग का पाउडर कभी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह बहुत गर्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लंबे बाल
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए भी लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। जिनके बाल झड़ते हैं या फिर रुखे रहते हैं, वे लौंग से बना कंडीशनर इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग को थोड़े से पानी में गर्म करके बाल धोने से भी बाल घने और मजबूत होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें