फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भी है स्विट्जरलैंड, पूरी दुनिया में नहीं मिलेगी ऐसी खूबसूरत जगहें

Sat, 15 Dec 2018 09:59 AM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Neelam Valley Pakistan - फोटो : Pixabay.com
घूमने के लिहाज से पाकिस्तान बेहद खूबसूरत देश है। यहां कुदरत ने बेइंतरा खूबसूरती बख्शी है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता को देखने के लिए दुनिया से टूरिस्ट आते हैं। खासतौर पर यहां की स्वात और नीलम घाटी देखने लायक है। पहाड़ियों और वादियों के बीच सुंदरता और सुकून जिन्हें देखना हो उनके लिए ये जगहें जन्नत हैं। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान की खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस। 
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान में कश्मीर जैसी  खूबसूरत जगहें हैं - फोटो : pixabay
नीलम घाटी- इस जगह को पाकिस्तान का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, झरने, हरी-भरी घाटियां और नदी के बहते पानी को देखकर आपका भी मन उत्साहित हो जाएगा। दूर-दराज से लोग इस जगह घूमने आते हैं। घूमने आएं पर्यटकों का कहना है कि यहां आकर उन्हें बेहद सुकून मिलता है। यह जगह पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में स्थित है। 
विज्ञापन

3 of 6
इस जगह पर पाकिस्तान के खूबसूरती के सारे खजाने मौजूद है - फोटो : pixabay
शंगरीला स्कॉर्दू घाटी- यह पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां की खूबसूरत वादियां लोगों का मन मोह लेती हैं। सर्दियों के मौसम में यहां की खूबसूरती बढ़ जाती है। लोग इस जगह पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। 

4 of 6
Pakistan Valley - फोटो : Pixabay
देओसई प्लेंस- पाकिस्तान के पश्चिम इलाकों में स्थित यह जगह बहुत खूबसूरत है। समुद्री तट से करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह से दूसरी ओर जाने के लिए लोग घोड़े पर सवार होकर एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हैं। यहां की वादियां करीब 8 महीने बर्फ से ढ़की रहती है। यहां की शेओसर झील बहुत ही सुंदर है। 
विज्ञापन

5 of 6
Pakistan Valley - फोटो : Pixabay
अयून और बाम्बरेल्ट घाटी- इस जगह पर हरियाली अन्य जगह के मुकाबले थोड़ी कम मिलेगी ,लेकिन यहां की पहाड़ी आकाश के तरफ उठती नजर आती है। प्रकृति का यह नजारा बेहद ही अलग है। लोग यहां ऊपर उठते पहाड़ों को देखने आते हैं। यहां की वादियां पूरी दुनिया में सबसे अलग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pakistan Valley - फोटो : Pixabay
स्वात घाटी- स्वात घाटी पाकिस्तान की खूबसूरत जगह है। यहां की हसीन वादियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लोग यहां की खूबसूरती के दीवाने हैं। यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद है। एक बार जो यहां आता है दोबारा जरूर आना चाहता है। नए साल और क्रिसमस पर लोगों की भीड़ यहां ज्यादा नजर आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें