फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ये गांव शहरों को देते हैं मात, यकीन न आए ताे देखें तस्वीरें

Fri, 14 Dec 2018 03:42 PM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत की पहचान खूबसूरत गांवों से होती है - फोटो : instagram
भारत की पहचान खूबसूरत गांवों से होती है। गांव की मिट्टी की सोंधी खूशबु हर किसी को अपनी ओर खींचती है। लहलहाते खेत, कुदरत की नजदीकी और जीवन की सादगी गांवों की पहचान है। देखा जाए तो खूबसूरती गांवों में ही होती है। दुनिया की अच्छे से अच्छे टूरिस्ट प्लेस और हिल स्टेशंस प्रकृति की गोद में ही बसे हैं और उन्हीं के पास बसे हैं गांव। भारत के गांव भी अपने आप किसी घूमने लायक जगहों से कम नहीं भारत में कुछ गांव ऐसे हैं जहां की खूबसूरती देखने लायक है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही गांवों के बारे में जिन्हें देखकर आप शहरों को भूल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
इस गांव को खूबसूरती का वरदान मिला हुआ है - फोटो : instagram
जोधपुर से महज 40 मिनट की दूरी पर बसे इस  इस गांव का नाम विश्नोई विलेज है, इस गांव को खूबसूरती का वरदान मिला हुआ है।अगर आप सफारी के शौकिन हैं तो इस गांव का सफर आपके लिए बेहद सुहाना होगा। गांव में हिरन और चिंकारा घूमते नजर आते हैं। मजे की बात तो ये है गांव के लोगों के साथ इन जानवरों का बेहद लगाव है। यह पूरे भारत में एकलौता ऐसा गांव है जहां पर लोग जंगली जानवरों के साथ बच्चों की तरह प्यार जताते हैं।  यहां की गुडा झील लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। कई अलग तरह के विदेशी पशु-पक्षी यहां नजर आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
उतराखंड के खूबसूरत पहाड़ों पर बसा यह छोटा गांव कल्प आकर्षण का केंद्र है - फोटो : social media
उतराखंड के खूबसूरत पहाड़ों पर बसे इस छोटे से गांव का नाम कल्प है। अपनी सुंदरता के कारण यह आकर्षण का केंद्र है। गांव का कोना कोना मोहक है। लोग यहां की खूबसूरती के दीवाने हैं। इस गांव में हर साल लोग सर्दियों में घूमने आते है। गांव की सबसे अच्छी बात यह है यहां के स्थानीय लोग भी मिलनसार हैं और दूर से घूमने आएं मेहमानों की अच्छी खातिरदारी करते हैं। समुद्र तल से 7500 किलोमीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। 

4 of 6
नेचर लर्वस के यहां जाना रोमांच भरा होगा।  - फोटो : social media
हिमालय की खूबसूरती का दीदार करना हो तो इस गांव से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। हिमालय की गोद में बसे इस गांव का नाम है गुनेह। दुनिया भर की सारी प्राकृतिक खूबसूरती इस गांव में देखने को मिल जाएगी। नेचर लर्वस के यहां जाना रोमांच भरा होगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
शिलॉग की राजधानी मेघालय में मावल्यान्नौंग गांव को एशिया के सबसे साफ सुथरा  गांव कहते हैं - फोटो : social media
शिलॉग की राजधानी मेघालय में मावल्यान्नौंग गांव को एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव कहते हैं। यह गांव देश के सबसे स्वच्छ गांवों में शामिल होता है। गांव की साफ-सफाई आपको आकर्षित करेगी। गांव के अंदर पॉलीथिन का इस्तेमाल करना और ध्रुमपान करना मना है। स्थानीय लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं। सबकी सहमति से गांव में किसी नए काम की शुरूआत होती है। गांव में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बांस का डस्टबिन रखा हुआ है। पेड़ से गिरे पत्ते भी डस्टबिन में डालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यह गांव सैलानियों का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है - फोटो : social media
असम के जोरहाट जिले में स्थित श्याम गांव भगवान बुद्ध के लिए प्रसिद्ध है। यह गांव सैलानियों का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। लोगों को यहां आने के बाद बहुत शांति महसूस होती है। शहर की भाग-दौड़ भरी लाइफ से हटकर सुकून के कुछ पल बिताने लोग यहां आते हैं। यहां कई बौद्ध प्राचीन मंदिर है और आध्यात्मिक लोगों को यहां बहुत अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें