फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Tourist Place: अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट, यहां के नजारे होते हैं बेहद खूबसूरत

Wed, 27 Mar 2024 12:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अप्रैल के महीने में कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट
अप्रैल के महीने की शुरुआत होने वाली है। ये ऐसा समय होता है, जब गर्मी भी अपना असर दिखाने लगती है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो अप्रैल का महीना इसके लिए सबसे परफेक्ट होता है। अप्रैल के महीने में न तो ज्यादा सर्दी पड़ती है, और न ही ज्यादा गर्मी। ऐसे में ये महीना घूमने के लिए सबसे सही रहता है।

इस महीने में भारत के कई महीने काफी गर्म हो जाते हैं, लेकिन कई जगहें ऐसी भी हैं, जो इस महीने में भी न तो ज्यादा गर्म होती हैं, और न ही ज्यादा ठंडी। ऐसे में अगर आप अप्रैल के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ जा सकते हैं। अगर चाहें तो आप इन जगहों पर सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट
डलहौजी

हिमाचल प्रदेश में स्थित डलहौजी इतना खूबसूरत स्थान है कि अगर आप यहां गए तो कुछ दिन तक तो आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। अप्रैल में डलहौजी में तापमान 14.0°C से 3.5°C के बीच रहता है। इस हिसाब से वहां आपको ठंडक का एहसास होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मौसम हमेशा काफी खुशनुमा रहता है। अगर आप कुछ दिन शांति से बिताना चाहते हैं, तो अल्मोड़ा जाकर अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। ये जगह वाकई काफी खूबसूरत है। 

4 of 7
अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट - फोटो : अमर उजाला
मसूरी

पहाड़ों की रानी मसूरी जाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अप्रैल में मसूरी में तापमान 14°C से 29°C के बीच रहता है। यहां घूमने के लिए काफी जगहें हैं। ऐसे में आप आराम से कुछ दिन यहां गुजार सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट - फोटो : iStock
ऊटी

तमिलनाडु के इस पहाड़ी शहर का तापमान अप्रैल में 22 डिग्री से अधिकतम 27 डिग्री तक रहता है। ऐसे में आप आराम से यहां बिना सर्दी या गर्मी से परेशान हुए घूम सकते हैं। यहां के नजारे काफी प्राकृतिक होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट - फोटो : Pixabay
चेरापूंजी

मेघालय में स्थित चेरापूंजी बेहद ही खूबसूरत स्थान है। अप्रैल में चेरापूंजी का तापमान 13°C से 23°C के बीच रहता है। यहां हर दिन सैंकड़ों पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसे में आप भी अप्रैल के महीने में यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अप्रैल में जाना है घूमने तो ये जगहें हैं बेस्ट - फोटो : istock
गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक की खूबसूरती की चर्चा दूर-दूर तक होती है। अप्रैल के महीने में गंगटोक का तापमान 16.6°C से 21.1°C तक रहता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें