Cheapest Shopping Market in Delhi : होली आने वाली है। ये सुनकर ही उत्सुकता बढ़ गई होगी। 25 मार्च 2024 को होली है और त्योहार की तैयारियां लगभग हर जगह शुरू हो गई है। होली के मौके पर घर की साफ, सफाई, सजावट की जाती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस दौरान होली मिलन होता है, जिसमें लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। इस मौके पर सभी खासकर बच्चे नए-नए और सुंदर कपड़े पहनते हैं।
अब ऐसे में होली में बहुत सारे सामान की जरूरत होती है, जिसकी खरीदारी कुछ दिन पहले से शुरू हो जाती है। हालांकि होली की खरीदारी का बोझ जेब पर बहुत अधिक न पड़े, ऐसे में सस्ता सामान घर ले आएं। अगर आप होली के लिए घर के सजावट का सामान, नए कपड़े आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। यहां आपको दिल्ली की सबसे सस्ती बाजों के बारे में बताया जा रहा है।