jim corbett national park
- फोटो : istock
असम के पर्यटन स्थल
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क स्थित है, जिसे 1985 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में दर्जा दिया है। काजीरंगा में आपको सींग वाले राइनो, दलदली हिरण, हाथी, पैंगोलिन, बंगाल फॉक्स, तेंदुए, फ्लाइंग गिलहरी, भालू आदि देखने को मिल सकते हैं। इस स्थान पर रॉयल बंगाल टाइगर्स की एक विशाल आबादी भी पाई जाती है। जंगल सफारी, हाथी की सवारी का लुत्फ उठाने के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं।
गुवाहाटी
गुवाहाटी शानदार पर्यटन केंद्र है, जो कि ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। गुवाहाटी में प्राचीन मंदिर, वन्यजीव अभयारण्य, ब्रह्मपुत्र की प्राकृतिक सुंदरता देखने आ सकते हैं। यहां गुवाहाटी तारामंडल, असम राज्य संग्रहालय, नवग्रह मंदिर, नेहरू पार्क और ब्रह्मपुत्र नदी क्रूज प्रमुख आकर्षक हैं।