शहरों में जिंदगी काफी रफ्तार से चलती है। यहां किसी के पास किसी और के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होता। हर कोई अपनी जिंदगी में काफी व्यस्त होता है। वहीं, काम की टेंशन, दिनभर भागदौड़, कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा लेने के लिए लोग घूमने का प्लान करते हैं। बात जब भी घूमने की आती है तो लोग पहाड़ों का रुख ज्यादा करते हैं, क्योंक यहां के अद्भुत नजारे देखकर हर किसी की थकान मिट जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ सुकूल के पल बिताने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको उत्तराखंड की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।