भारत में घूमने लायक जगहों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक ऐसी जगहे हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेती हैं। चूंकि भारत का इतिहास बेहद ही समृद्ध रहा है, इसलिए यहां घूमने लायक एतिहासिक जगहों की भी कोई कमी नहीं है, चाहे एतिहासिक इमारतें हों, महल, किले, मंदिर या गुफाएं ही क्यों न हों। यहां एक से एक प्राचीन गुफाएं हैं, जिनका इतिहास हजारों साल पुराना है। इन गुफाओं में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे किसी और दुनिया में आ गए हों। इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां भारत के प्राचीन इतिहास को बिल्कुल करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको देश में मौजूद प्राचीन गुफाओं की सैर जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं भारत की कुछ प्राचीन गुफाओं के बारे में, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।