फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में भारत के स्कॉटलैंड ‘कुर्ग' का नजारा दिखता है बेहद खूबसूरत, तस्वीरें कर देंगी रोमांचित

Mon, 21 Sep 2020 10:54 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कर्नाटक में स्थित कुर्ग बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर बारिश होने की वजह से हर तरफ सुकून देने वाली हरियाली है। यहां की खूबसूरती यूरोपीय हिल स्टेशन से कम नहीं है। यहां दिल को खुश कर देने वाले प्राकृतिक नजारे हैं, जिसकी वजह से इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। बारिश के मौसम में तो यहां का नजारा किसी को भी रोमांचित कर दे। अगर आप भी किसी हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी खूबसूरत तस्वीरें देखकर आपका भी मन यहां जाने को करेगा तो चलिए देखते हैं यहां की खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग कर्नाटक के पश्चिमी घाट की वादियों में बसा एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह एक अच्छा टूरिस्ट प्लेस है। यहां पर देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं। यह जगह युवाओं के लिए और भी अच्छी है, क्योंकि यहां पर आप आउटडोर एक्टिविटीज जैसे ट्रैकिंग, फिशिंग और वाइट वॉटर राफ्टिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग की सबसे अच्छी बात है कि ये जगह बहुत कम आबादी वाली है। यहां पर जाकर आप अपने आप को कुछ दिनों के लिए रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर प्रकृति के बीच शांति का अनुभव कर सकते हैं। अपनी फैमिली के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। कुर्ग जाने के लिए अक्तूबर से मई तक समय सबसे सही रहता है। 
 

4 of 6
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग भारत के भारी बारिश वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां पर भारत की सबसे ज्यादा कॉफी उगाई जाती है। हरियाली के बीच एक अच्छी कॉफी पीना किसी कॉफी के शौकिन के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आपको कॉफी के पेड़ के अलावा  चाय के बागान, संतरे के बाग, भी देखने को मिलेंगे।   
विज्ञापन

5 of 6
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग में घूमने के लिए कई अच्छी जगह हैं जैसे तालकावेरी, निसर्ग धाम, इरुप्पू वॉटर फॉल, भगमंदला, दुबेरे, अब्बे वॉटर फॉल, और नागरहोल नेशनल पार्क आदि। यहां पर ट्रेकिंग के लिए यहां पुष्पगिरि और ब्रह्मगिरी बहुत प्रसिद्ध हैं। आगे जानते हैं कि आप यहां पर कैसे जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग पहुंचने के लिए आप हवाई जहाज, रेलमार्ग और रोड तीनों तरह से जा सकते हैं। अगर आप हवाई यात्रा करके यहां जाना चाहते हैं तो आपको यहां से लगभग 160 किलोमीटर मंगलौर घरेलू एयरपोर्ट है, तो वहीं दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंगलुरु का है, जिसकी दूरी यहां से लगभग 265 किलोमीटर है। अगर आप यहां तक का सफर ट्रेन से करना चाहते हैं तो कर्नाटक का मैसूर रेलवे स्टेशन यहां से सबसे नजदीक है। आप मैसूर तक रेल यात्रा कर सकते हैं, उसके बाद यहां से आपको जाने के लिए आराम से वाहन मिल जाते हैं। मैसूर स्टेशन की दूरी यहां से लगभग 95 किलोमीटर है। बंगलूरु से यहां तक आप खुद ड्राइव करके भी जा सकते हैं या फिर आप बस से भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें