टॉम क्रूज की नेट वर्थ
- फोटो : Twitter
टाॅम क्रूज के पास कीमती कारें और विमान
हालीवुड फिल्मों में दुनिया की सबसे बेहतरीन कार देखने को मिलती हैं। टाॅम क्रूज इन कारों से कभी स्टंट करते तो कभी स्टाइल दिखाते नजर आ जाते हैं। लेकिन उनकी निजी कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 38 मिलियन डॉलर की कारें और विमान हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ियों के मामले में टाॅम क्रूज के पसंदीदा ब्रांड में Porsche और Bremont हैं। इसके अलावा उनके पास बुगाटी द्वारा मेन्यूफेक्चर स्पोर्ट्स कार Veyron है, जिसकी कीमत लगभग 22,50,000 डॉलर है। भारतीय रुपयों में 17 करोड़ की कीमत की स्पोर्ट्स कार है। कारों के अलावा टाॅम क्रूज के पास प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत 63 हजार डॉलर से ज्यादा है, साथ ही 93,000 डॉलर का प्राइवेट प्लेन है।