आज के समय में आधार कार्ड सबकी जरूरत बन गया है। कई ऐसे काम हैं, जो इसके बिना रूक सकते हैं। आधार कार्ड के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना तो आप भूल ही जाएं, अगर आपके पास यह अहम दस्तावेज नहीं है, तो न तो आप सिम कार्ड ले सकते हैं और न ही घर या कार ही खरीद सकते हैं। यहां तक कि हायर एजुकेशन के लिए भी अगर आपको अप्लाई करना है तो आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। यानी कुल मिलाकर यह भारतीय नागरिकों के लिए एक सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो उसका मोबाइल नंबर से लिंक होना भी जरूरी है, क्योंकि इसके बिना आपके कई फाइनेंशियल लेन-देन रूक सकते हैं। दरअसल, अगर आप आधार कार्ड से जुड़ी कोई फाइनेंशियल लेन-देन करते हैं, तो उसके वैरिफिकेशन (सत्यापन) के लिए आपके उसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जो आधार से लिंक है।