हमारे किचन में कई तरह के बर्तन होते है, जिनमें हम खाना बनाते हैं और इसी में से एक है प्रेशर कुकर। इसमें आलू, दाल, चिकन, चावल जैसी खाने की चीजें काफी जल्दी बन जाती हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि जब कुकर में कोई दाल, आलू या कुछ और पकने के लिए रखा जाता है, तो उसमें प्रेशर नहीं बन पाता है जिसके कारण उसमें सीटी नही आती है और इससे कुकर के ब्लास्ट करने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए कई लोग प्रेशर कुकर के इस्तेमाल से डरते भी हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर प्रेशर कुकर में स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं और वो भी बिना किसी डर के। तो चलिए हम आपको कुछ बेहतर और आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कुकर का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। आप अगली स्लाइड्स में ये सब जान सकते हैं...