पढ़ाई न करनी पड़े, इसके लिए बच्चे कभी पेट दर्द, कभी कोई और बीमारी का बहाना बनाते रहते हैं। इस बच्चे के बहाने सुनकर तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये बच्चा परीक्षा के दो महीने पहले से बहाने बनाना शुरू करता है और पेपर की आखिरी सुबह तक बहाने ही बनाता रहता है। पेपर में अब क्या लिखकर आओगे पर उसका जवाब होता है 'जय माता दी' लिखकर आ जाएंगे।
टिकटॉक के इस वायरल वीडियो में कॉमेडियन जाकिर खान की आवाज है। एक कॉमेडी शो के दौरान उन्होंने ये इंदौर के छात्रों के लिए ये लाइनें कही थी। इस बच्चे के कई और भी वीडियो हैं, जिन्हें लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।
इस बच्चे का ठंड में नहाने का दुख बयां करता एक और वीडियो देखिए। आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी।
बच्चे के इस वीडियो को देखकर भी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।