फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत के शाही राजघरानों के वंशज, किसी ने फिल्मों में कमाया है नाम तो कोई ऐसे कर रहा है देश की सेवा

Tue, 30 Mar 2021 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Saif Ali Khan, Sawai Padmanabh Singh and Mohena Kumari - फोटो : instagram/Saif Ali Khan, Sawai Padmanabh Singh and Mohena Kumari
एक समय था जब भारत पर राजा-महाराजाओं का शासन रहा था और आज भी उनके वंशज हैं, जो भारत में रहते हैं। भारतीय राजघरानों का एक लंबा इतिहास रहा है। जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह से लेकर राजकुमारी मृगांका सिंह तक, ये सभी राजघरानों के वंशज हैं। ये सभी न केवल एक शानदार जीवन जीते हैं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में लोकप्रिय भी हैं। तो चलिए आपको भारत के ऐसे ही राजघरानों के वंशजों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
पद्मनाभ सिंह - फोटो : Instagram/Padmanabh Singh
जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह
  • भवानी सिंह जयपुर में शाही परिवार के अंतिम उत्तराधिकारी थे और सारा राजपाठ उन्हीं के जिम्मे था। ऐसे में उन्होंने साल 2002 में अपनी बेटी के बड़े बेटे पद्मनाभ सिंह को अपना उत्तराधिकारी बनाया। पद्मनाभ सिंह पूर्व राजपूत राजवंश के वंशज होने के अलावा वे एक राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी और जाने-माने मॉडल भी हैं। पद्मनाभ सिंह के पास 20 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति है।
विज्ञापन

3 of 7
Lakshyaraj Singh Mewar - फोटो : facebook/ Lakshyaraj Singh Mewar
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
  • उदयपुर के अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे और शानदार एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। लक्ष्यराज उदयपुर की बड़ी होटल चेन के मालिक हैं और उनका अक्सर कई बड़ी सेलेब्रिटीज व क्रिकेटर्स के साथ उठना बैठना है। लक्ष्यराज को कई लग्जरी कारों का भी शौक है। लगभग 9.99 लाख रुपये की कीमत वाली थार की चाबी देने के लिए खुद आनंद महिंद्रा उनके पास पहुंचे थे।

4 of 7
mohena kumari - फोटो : social media
रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी
  • मोहिना कुमारी रीवा की शाही राजकुमारी हैं और वे राजघराने के परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव के बेटी हैं। मोहिना टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकी हैं और इस शो में उन्होंने कीर्ति का किरदार निभाया था। 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत के साथ मोहिना शादी के बंधन में बंध गईं।
विज्ञापन

5 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
  • बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को भले ही दुनिया एक एक्टर के तौर पर जानती है, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वे एक नवाब हैं और पटौदी घराने से ताल्लुक रखते हैं। सैफ अली खान पटौदी पैलेस के मालिक हैं, जिसकी कीमत 800 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

6 of 7
Mriganka Singh - फोटो : instagram/Mriganka Singh
जम्मू-कश्मीर की राजकुमारी मृगांका सिंह
  • जम्मू-कश्मीर के बिजनेसमैन और राजनेता युवराज विक्रमादित्य सिंह की बेटी राजकुमारी मृगांका सिंह दुनिया के कई बड़े और टॉप के ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा वे विकलांग बच्चों और जरूरतों वाले बच्चों की मदद करने के लिए भी जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jaivardhan Singh - फोटो : instagram/Jaivardhan Singh
जयवर्धन सिंह
  • राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले जयंत सिंह एक राजनेता के वंशज हैं, जो राघौगढ़ के मध्ययुगीन राज्य के शासकों में से एक थे। उनके पिता राजनीति के क्षेत्र में एक सक्रिय सदस्य थे। वहीं, वे भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की योजना बना रहे हैं और राजनीति में युवा पीढ़ी के प्रमुख नेता के रूप में खड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें