फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे घर को ऐसे दिखा सकते हैं बड़ा और खूबसूरत, ये पांच तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Tue, 30 Mar 2021 03:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आज की दौर में सबसे ज्यादा जो चीज इंसान को परेशान करती है, वो है हर रोज बढ़ती महंगाई। लोग नौकरी करते हैं, अपना काम करते हैं लेकिन महंगाई की वजह से पैसे बचाना काफी चैलेंज होता है। ऐसे में लोग ज्यादा बड़ा घर भी नहीं खरीद पाते हैं और बड़े-बड़े शहरों में लोग काफी छोटे घर में ही रहते हैं। जहां उन्हें जगह की काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आप भी छोटे घर में रहते हैं, तो कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने छोटे घर को भी बड़ा और खबूसूरत दिखा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो तरीके।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कम फर्नीचर रखें
  • अगर आपका घर छोटा है तो फिर आपको भारी फर्नीचर, गहरे रंग के पर्दे, दरी और कालीन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इनकी जगह में आप घर में मल्टी पर्पस यानी बहु उद्देशीय फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका घर खुला-खुला और खबूसूरत भी दिखेगा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इन पर्दों का इस्तेमाल करें
  • देखा जाता है कि लोग घर में गहरे रंग के पर्दों का और बड़े कालीन का इस्तेमाल करते हैं जिससे घर घिरा-घिरा सा लगता है और घर में घुटन भी होती है। ऐसे में आपको छोटे घर में हमेशा ही छोटे फूलों के प्रिंट वाली हल्के रंग की बेड शीट और पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बेडरूम में कर सकते हैं कुछ ऐसा
  • अगर घर छोटा है, तो फिर लाजमी है कि बेडरूम भी छोटा ही होगा। ऐसे में आपको यहां अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए। दो तकिए रखिए और अतिरिक्त कुशन रखने से बचें। साथ ही भारी कालीन बिछाने की जगह पर हल्का और प्यारा सा गलीचा बिछाएं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बैठक में रखें कुर्सियां
  • बैठक में आप भारी भरकम सोफे की जगह पर खूबसूरत डिजाइन वाली कुर्सियां रख सकते हैं। इससे आपकी जगह भी बचेगी और बैठक काफी सुंदर भी लगेगा। साथ ही बैठक में जमीन पर आरामदायक गद्दा बिछा दें और बढ़िया कुशन और ट्यूब पिलो रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
रैक बनाए
  • एक तो घर छोटा और ऊपर से देखा जाता है कि सामान जमीन पर बिखरा रहता है। ऐसे में न तो बैठने की जगह होती है और न ही घर देखने में अच्छा लगता है। ऐसे में आपको घर में दीवार में फिट होने वाले रैक बनाना चाहिए। इससे आपकी काफी जगह बच सकती है और घर खूबसूरत भी लग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें