फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शाकाहारी दिवस : बॉलीवुड के वह सितारे जिन्होनें मांसाहारी जीवन छोड़ शाकाहारी जीवन को अपनाया

Tue, 01 Oct 2019 02:02 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
दुनिया भर में, बड़ी संख्या में लोग शाकाहारी जीवन अपना रहे हैं। अब लोग मांस खाने की बजाय अपने जीवनशैली में सब्जियों और फलों का सेवन अधिक करने लगे हैं। शाकाहारी जीवन जीने के कई फायदे हैं।शाकाहारी खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। आप सोच रहे होंगे कि यह सब हम आपको क्यों बता रहे हैं। बता दें कि आज विश्व शाकाहारी दिवस है। दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जिन्होनें मांस छोड़कर शाकाहारी जीवन को अपना आधार बना लिया है। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड जगत में ऐसे कई हस्तियां हैं जिन्होनें मांस छोड़कर शाकाहारी जीवन अपनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा 
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा चार साल पहले शाकाहारी बनी और उन्होनें यह कहा था कि "  मैं अनुष्का शर्मा हूं और मैं शाकाहारी हूं ''। अनुष्का शर्मा ने  पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के लिए  शूटिंग भी की थी। एक इंटरव्यू में उन्होनें बताया कि जब से उनके पालतू ड्यूड को मांस की गंध से नफरत होने लगी , तभी से मैंने भी मांसाहारी जीवन छोड़ दिया। इसके आगे उन्होनें कहा कि शाकाहारी बनना मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा निणर्य था। मेरे पास अधिक ऊर्जा है , मैं स्वस्थ रहती हूं , और सबसे अच्छी बात यह है कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरे खाने के लिए किसी भी जानवर को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने भी कुछ साल पहले मांस खाना छोड़ दिया था और अब वह शाकाहारी बन चुकी हैं। कंगना रनौत का मानना है कि शाकाहारी भारतीय परंपरा में गहराई से निहित है। वह कहती हैं कि शाकाहारी खाने के कई स्त्रोत हैं। कंगना चाहती हैं कि वह एक नैतिक शाकाहारी बनें , लेकिन उनका काम, जीवनशैली और यात्राएं कभी-कभी ऐसा होने से रोकती हैं।कंगना ने कहा कि मैं शाकाहारी हूं और इससे मेरे जीवन में बहुत अंतर आया। अब मैं बहुत खुश हूँ।"

4 of 5
शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर भी एक शुद्ध शाकाहारी है। उन्होनें  ब्रायन हाइन्स द्वारा लिखी गई एक किताब ' लाइफ इज फेयर ' पढ़ने के बाद मांस खाना छोड़ दिया था। यह किताब उनके पिता ने उन्हें तोहफे में दी थी। इसके बाद शाहिद कपूर को 2011 में एशिया के सबसे सेक्सी शाकाहारी का नाम दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शाकाहारी हैं। वह केवल मांस ही नहीं बल्कि शराब और धूम्रपान भी नहीं करते हैं। पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने भी उन्हें कई बार शाकाहारी होने के लिए सम्मानित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें