दक्षिण में नवरात्रि
दक्षिण में भी इस समय त्योहार की धूम रहती है। यहां पर नवरात्रि के समय कर्नाटक में दसारा मनाया जाता है। इसमें भी बुराई के ऊपर अच्छाई की विजय बताई गई है। दसवें दिन विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है जिसे केरल में विद्यारंभ भी कहा जाता है। इस दिन केरल में बच्चों की पढ़ाई शुरू करवाई जाती है। इसके साथ दक्षिण के कुछ राज्यों में महानवमी मनाई जाती है जिसमें शस्त्रों की पूजा की जाती है। तमिलनाडु में इस दिन मेहमानों को घर पर बुलाया जाता है और बहुत सी गुड़ियों की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिसे कोलु कहते हैं।