अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा चार साल पहले शाकाहारी बनी और उन्होनें यह कहा था कि " मैं अनुष्का शर्मा हूं और मैं शाकाहारी हूं ''। अनुष्का शर्मा ने पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के लिए शूटिंग भी की थी। एक इंटरव्यू में उन्होनें बताया कि जब से उनके पालतू ड्यूड को मांस की गंध से नफरत होने लगी , तभी से मैंने भी मांसाहारी जीवन छोड़ दिया। इसके आगे उन्होनें कहा कि शाकाहारी बनना मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा निणर्य था। मेरे पास अधिक ऊर्जा है , मैं स्वस्थ रहती हूं , और सबसे अच्छी बात यह है कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरे खाने के लिए किसी भी जानवर को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ता है।