फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवीन बॉबी: जब मौत के 11 साल बाद हुआ था वसीयत का खुलासा, इस शख्स को मिली थी इतनी संपत्ति

Wed, 07 Apr 2021 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Parveen Babi - फोटो : Social Media
अमर अकबर एंथनी, शान, नमक हलाल, दीवार, सुहाग, मजबूर, खुद्दार, दो और दो पांच जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी गुजरे जमाने की दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी को भला कौन नहीं जानता। भले ही वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं। 70-80 के दशक में परवीन बॉबी काफी चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने शौहरत और दौलत काफी कमाई थी। क्या आप जानते हैं कि परवीन बॉबी की मौत के बाद उनकी संपत्ति का आखिर क्या हुआ? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
parveen babi - फोटो : facebook/Anju Vashishth
दरअसल, जब परवीन बॉबी की मौत हुई, तो इसके बाद उनके घर में उनकी संपत्ति को लेकर काफी विवाद चला था। लगभग 11 साल तक उनकी संपत्ति को लेकर एक लंबी लड़ाई चलती रही और इनके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि परवीन की संपत्ति का 80 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए जाएगा, और 20 प्रतिशत हिस्सा चाचा को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 8
parveen babi - फोटो : facebook/Anju Vashishth
परवीन बॉबी के चाचा ने वसीयत के खिलाफ कोर्ट में चैलेंज किया था। वहीं, कोर्ट ने इस वसीयत को स्वीकृति दे दी थी। इसके मुताबिक, चाचा को 20 प्रतिशत हिस्सा मिलने की बात कही गई थी।

4 of 8
parveen babi - फोटो : facebook/Babita Rana
साल 2005 में परवीन के मामा ने उनकी वसीयत कोर्ट को सौंपी थी, लेकिन जांच के बाद ये कागजात फर्जी साबित हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था।
विज्ञापन

5 of 8
parveen babi - फोटो : facebook/ Babita Rana
परवीन बॉबी का घर जुहू स्थित चार बेडरूम वाला फ्लैट, जूनागढ़ की हवेली, जेवर, बैंक में रखा हुआ 20 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य पूंजी को लेकर ये विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
parveen babi - फोटो : facebook/Raju Khan
परवीन बॉबी की संपत्ति को लेकर कोर्ट ने कहा था कि वसीयत के मुताबिक, उनकी 80 प्रतिशत संपत्ति का इस्तेमाल एक ट्रस्ट बनाने में होगा। 
विज्ञापन

7 of 8
parveen babi - फोटो : facebook/Sachin Chauhan
ये ट्रस्ट गरीब महिलाओं और गरीब बच्चों की मदद करेगी और इस ट्रस्ट को परवीन बॉबी के चाचा मुराद खान ही चलाएंगे। वहीं, कोर्ट ने ये साफ किया था कि इस संपत्ति में से परिवार के बाकी सदस्य को कुछ भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
parveen babi - फोटो : Twitter/@FilmHistoryPic
ये बात सभी जानते हैं कि 22 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी अपने जुहू वाले फ्लैट पर मृत पाई गई थीं और उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें