जय प्रकाश नारायण
जय प्रकाश नारायण, जिन्हें लोग आमतौर पर जेपी के नाम से जानते हैं। जेपी की पहचान भारतीय राजनीति में एक ऐसे बुजुर्ग नेता के रूप में है जिन्होंने भारतीय राजनीति की में अहम योगदान दिया। जेपी के संपूर्ण क्रांति के आंदोलन से नेताओं की ऐसी फौज निकली जो आज भी काफी हद तक देश की राजनीति को प्रभावित करती है। जेपी के आंदोलन से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी और मुलायम सिंह जैसे दिग्गज नेता निकले।