फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सुतारिया: एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों रुपये, खाने में पसंद है ये खास चीज, जानें कैसी है इनकी लाइफस्टाइल

Wed, 31 Mar 2021 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
tara sutaria - फोटो : instagram
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग व खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं में से एक हैं 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया। तारा अपनी फिटनेस और लग्जरी लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनके फैंस जितना उनकी तस्वीरों व वीडियो को प्यार देते हैं, उतना ही वो इस बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि तारा सुतारिया की फिटनेस का राज क्या है? आखिर तारा कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं? तो चलिए आपको बताते हैं तारा सुतारिया के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया खुद को फिट रखने के लिए कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, डांस और योगा करती हैं। साथ ही वे वेट ट्रेनिंग, एल्टिट्यूड ट्रेनिंग, बीच रनिंग, स्विमिंग भी करती हैं। सप्ताह में चार बार तारा जिम भी जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तारा ओट्स, ताजे फल, सलाद और दही जैसी चीजें खाना ज्यादा पसंद करती हैं। उनके खाने में फाइबर वाली चीजें भी जरूर शामिल रहती हैं। वे अपने को फिट रखने के लिए अपने खाने पर खास ध्यान देती हैं।

4 of 8
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया बेहद कम फिल्में करके भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने फिल्म 'मरजावां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज वे एक बड़ी स्टार में गिनी जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
tara sutaria - फोटो : instagram
बात तारा सुतारिया की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा एक फिल्म के लिए लगभग दो करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Tara Sutaria - फोटो : Social Media
बात तारा सुतारिया के घर की करें, तो वे मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं। जहां वे अपने परिवार संग रहती हैं। इस घर में हर सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

7 of 8
tara sutaria - फोटो : amar ujala
तारा सुतारिया को लग्जरी कारों का भी शौक है और उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं। इनमें ऑडी, मर्सिडीज जैसी कई महंगी कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा की कुल संपत्ति पर नजर दौड़ाएं तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 तक इनकी कुल संपत्ति लगभग 5.4 करोड़ रुपये थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें