फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा सोने के ये नुकसान जान उड़ जाएगी रातों की नींद, दिमाग में होता ये बदलाव

Wed, 09 May 2018 05:06 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज तक आपने भरपूर नींद लेने के सिर्फ फायदों के बारे में सुना होगा पर क्या आप जानते दिन के इस खास समय सोने से आपको फायदा नहीं नुकसान होता है। इस समय सोने से आपका मस्तिष्क मनगढ़ंत यादों में उलझने लगता है। जी हां और यह हम नहीं हाल ही में हुआ एक अध्ययन कहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
लैंकास्टर यूनिवर्सिटी में हुए इस अध्ययन के बारे में विशेषज्ञों ने बताया कि आपकी दिन में एक घंटा और 45 मिनट की नींद अनुभवों को भुला सकती है। हालांकि सोने से हमारी यादें गहरी होती हैं, मगर इससे हमारे मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में कैद अनुभव खोने लगते हैं। सोने से हमारे दिमाग को पूरा दिन इकट्ठा की गई सूचनाओं से आजादी मिल जाती है। हमारे मस्तिष्क से सभी गैर जरूरी चीजें हट जाती हैं। इस तरह हमारा मस्तिष्क नई सूचनाओं, यादों और अनुभवों के लिए एक नई जगह बनाने का काम करता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
लेकिन ठीक इसके विपरीत विशेषज्ञों की मानें तो उनका कहना है कि दिन में सोने से मस्तिष्क पर इसका उलटा असर होता है। इससे हम अनुभवों से जुड़ी यादें खोने लगते हैं और ऐसी बातें हमारे जहन में बैठ जाती हैं, जो असल लाइफ में होती ही नहीं हैं। इसके अलावा व्यक्ति को एक अनजाना डर भी सताने लगता है। मस्तिष्क मनगढ़ंत यादों में उलझने लगता है।
 

4 of 5
विशेषज्ञों ने अध्ययन में बताया कि दिन में ही नहीं रात में भी ज्यादा सोने से ऐसा असर दिमाग पर होता है। शोध के सह लेखक और यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी विभाग में पीएचडी स्टूडेंट जॉन शॉ का कहना है कि इस अध्ययन से पता चला है कि दिमाग में सूचनाओं की स्थिति बदलती रहती है। मगर यह स्थिति डराने वाली भी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें, दिमाग के दाहिने हिस्से में बाएं तरफ के मुकाबले यादें अधिक रहती हैं। दिन में सोने से दिमाग का दाहिना हिस्सा अधिक प्रभावित होता है। यही वजह है कि इस हिस्से में मौजूद सूचनों की स्थिति में भी अधिक बदलाव होता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें