प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या सीप खाने से फर्क पड़ता है?
कैसेनोवा को इतिहास में सबसे प्रसिद्ध प्रेमी माना जाता है। कहा जाता है कि वह नाश्ते में 50 सीपी खाता था। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि सीपी खाने से कामशक्ति बढ़ती है या नहीं। तो आखिर यह अफवाह कहां से आई?ऐसा माना जाता है कि जब प्यार की ग्रीक देवी, एफ्रोडाइट, 'पैदा' हुईं तो वह समुद्र से उठी और इसलिए समुद्री भोजन को सेक्स लाइफ बढ़ाने वाले भोजने के तौर पर माना जाने लगा।
सीप जस्ता से भरे होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व हैं। एक रिसर्च में सुझाव दिया गया है कि जस्ता पुरुष बांझपन का इलाज करने और शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं। जस्ता के अन्य अच्छे स्रोतों में शेलफिश, लाल मांस, कद्दू, तिल, काजू-बादाम, दूध, मटर, पनीर और राजमा जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।