PM Modi Dinner Party
- फोटो : PTI
खानपान
योग और प्राणायाम के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के सक्रिय दिनचर्या के लिए जिम्मेदार हैं उनका खानपान जो कि शुद्ध शाकाहारी और पोषण से भरपूर रहता है। प्रधानमंत्री को सुबह के नाश्ते में प्रधानमंत्री मोदी रात में चाहे कितनी देर से ही क्यों न सोएं, लेकिन सुबह पांच बजे के करीब जरूर उठ जाते हैं। पीएम मोदी सुबह योगासन करने के बाद नाश्ते में सादा गुजराती खाना पसंद करते हैं। नाश्ते में पोहा खाना उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा, खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा आदि गुजराती व्यंजन भी मोदी नाश्ते में पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री नाश्ते में अदरक वाली चाय जरूर पीते हैं। इसी नाश्ते की वजह से वह दोपहर तक ऊर्जावान रहते हैं।