फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल: कुछ ऐसी है साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल, एक दिन में करती हैं इतनी कमाई और पास में हैं ये लग्जरी कारें

Wed, 10 Mar 2021 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
saina nehwal - फोटो : twitter
देश में कई ऐसे खिलाड़ी हुए, जिन्होंने अलग-अलग खेलों में भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है। इन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं साइना नेहवाल। बैडमिंटन में भारत को कई पदक दिलाने वाली साइना नेहवाल पद्मश्री और राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार भी पा चुकी हैं। अपनी कड़ी मेहनत और शानदार खेल की वजह से आज पूरी दुनिया में साइना नेहवाल का डंका बजता है। यही नहीं, वे एक लग्जरी लाइफ भी जीती हैं, और अपनी फिटनेस पर खासतौर पर ध्यान देती हैं। तो चलिए आपको साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, साइना नेहवाल अपनी डाइट पर खासतौर पर ध्यान देती हैं। वर्कआउट और योग उनके जीवन का अहम हिस्सा है। साथ ही वे ध्यान भी लगाती हैं। सुबह के नाश्ते में साइना अंडा खाना पसंद करती हैं। वे कभी भी अपना नाश्ता करना नहीं भूलती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वहीं, साइना नेहवाल दोपहर के खाने में उबला हुआ खाना पसंद करती हैं। जबकि रात के खाने में उबली हुई सब्जियों के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करती हैं। रात का खाना वे साढ़े सात या फिर आठ बजे तक कर लेती हैं।

4 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram/saina nehwal
साइना दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं, और उनको 24 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिताब मिल चुके हैं। जहां वे तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक में कर चुकी हैं, तो वहीं वे दूसरी बार में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
saina nehwal with parineeti chopra - फोटो : instagram/saina nehwal
साइना के संघर्षों को और उनके बैडमिंटन चैंपियन बनने तक के सफर को उनकी आने वाली बायोपिक में दिखाया जाएगा, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसमें साइना का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram/saina nehwal
बात साइना के लग्जरी घर की करें तो, उनका आलीशान घर हैदराबाद में है। इस घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है, और इसे साइना की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस घर की मार्किट कीमत लगभग 4.6 करोड़ है।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
साइना को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास कई लग्जरी व महंगी कारें हैं। इनमें मर्सिडीज बेंज, मिनी कूपर और बीएमडब्ल्यू जैसी कई महंगी कारे हैं।

8 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram/saina nehwal
बात अगर साइना नेहवाल की कमाई की करें, तो वो अपने खेल की फीस, विज्ञापन और कई ब्रांड प्रमोशन के जरिए काफी अच्छी कमाई करती हैं। यहां आपको बता दें कि साइना उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जो काफी महंगे विज्ञापन करते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram/saina nehwal
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइना नेहवाल हर महीने 40 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। वहीं, उनकी नेट वर्थ 36 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें