कोरोना वायरस की वजह से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उनके रहन सहन से लेकर खान-पान, नौकरी आदि सभी कुछ प्रभावित हुआ। संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगे। लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ गया। एक तरफ स्कूल-कॉलेज बंद हो गए तो दूसरी तरफ वर्क फ्राॅम होम शुरु हो गया। इसके अलावा लोगों का मिलना जुलना बंद हो गया। ऐसे में किसी खास मौके पर दोस्त, घर-परिवार व रिश्तेदारी के लोगों का शामिल होना भी कुछ सीमाओं के दायरे में आ गया। इस कोरोना काल में अगर सबसे ज्यादा किसी बात पर प्रभाव पड़ा तो वह हैं शादियां। शादी किसी भी देश, धर्म और समाज के लोगों के लिए एक ऐसा मौका होता है, जिसमें परिवार, दोस्त, रिश्तेदार सभी एकत्र होते हैं और नव दंपत्ति को आशीर्वाद देते हैं। शादी की रस्में किसी उत्सव से कम नहीं होती लेकिन कोरोना काल में शादी का स्वरूप भी बदल गया। चलिए जानते हैं कि साल 2021 में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच कैसे हुई शादियां।