फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: रिश्ते में नहीं करना चाहते परेशानी, तो नए साल से छोड़े दें ये चार आदतें

Thu, 30 Dec 2021 11:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साल 2021 को खत्म होने अब कुछ ही दिन बचे हैं। लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। नए साल के शुरू होने के साथ ही बहुत से लोग कुछ गोल्स तय करते हैं। रिसोल्यूशन लेते हैं। जिससे कि आगे आने वाले साल को वो पिछले साल से बेहतर बना सके। लेकिन करियर की ही तरह जरूरी है कि अपने रिलेशनशिप में भी कुछ गोल्स सेट किए जाए। ऐसा करने से आने वाले साल में आप अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिता सकते हैं। जो गलतियां आपने बीते हुए साल में की, उसे दोहराने से बचने के लिए साल 2022 में कुछ आदतों को छोड़ने की कोशिश करें। अगर आप इन चार आदतों को छोड़ देते हैं तो साल 2022 में आपके रिश्ते में परेशानियां कम हो सकती हैं और जिंदगी खुशहाल तरीके से बिता सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी चार आदतें हैं जो हर हाल में छोड़ देनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
relationship - फोटो : pixa
पार्टनर को अनदेखा करना
अगर आपकी अभी तक आदत है पत्नी को अनदेखा करने की। तो नए साल के साथ ही इसे बदल दें। क्योंकि पार्टनर को भी आपके साथ और ख्याल की जरूरत होती है।
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : pixa
बात करने से बचना
अगर आप किसी मुद्दे पर सिर्फ इसलिए नहीं बात करना चाहते कि आपको गुस्सा आ जाएगा। और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ जाएगी। तो लगातार बातों को बीच में छोड़ देने और अधूरी बातों को मन में रखने से पार्टनर्स के बीच गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने गुस्से को काबू में रखने की आदत डालें और सामने वाले पार्टनर की बातों को धैर्य के साथ सुनें। जिससे कि दोनों के बीच किसी तरह की मिसअंडरस्टैंडिग ना हो। 

4 of 5
relationship - फोटो : pixa
पार्टनर के परिवार के बारे में निगेटिव बातें 
अगर आपकी आदत है कि हर बात में पार्टनर के परिवार के लोगों को निगेटिव बातें बोलने की तो। फौरन ही इसे बदल दें। लगातार ऐसा करने से पार्टनर के मन में आपके लिए इज्जत की भावना खत्म होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : pixa
दूसरों से तुलना करना
अगर अभी तक आपकी आदत रही है कि आप अपने पार्टनर की दूसरे लोगों से तुलना करते रहने की। नए साल के रिसोल्यूशन में इस आदत को खत्म करने की सोचें। क्योंकि ऐसा करने से पार्टनर के मन पर आपकी नकारात्मक छवि बनती है। अपने पार्टनर की इज्जत करें और उसके कामों की खुलकर तारीफ करें। जिससे कि वो जिंदगी में और बेहतर कर सकें। इन चार आदतों में बदलाव के साथ ही आपकी जिंदगी में खुशियों की एंट्री होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें