हर साल फरवरी के महीने में प्यार का सप्ताह आता है, जिसका इंतजार हर कपल को रहता है। इस हफ्ते में लोग प्यार का इजहार अपने पार्टनर के साथ करते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोग अपने पार्टनर को डिनर पर ले जाते हैं, और उन्हें सरप्राइज देते हैं।
वैसे तो इस हफ्ते का सबसे खास दिन वैलेंटाइन दिन होता है, लेकिन इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले 7 फरवरी से ही हो जाती है। दरअसल, वैलेंटाइन वीक में रोज डे, प्रपोज डे, टेडी डे, चॉकलेट डे, प्रमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। सबसे आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है।
अगर आप भी अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अपनी पार्टनर को सात दिन अलग-अलग तोहफा दे सकते हैं। अगर आप अपनी पार्टनर को सातों दिन अलग-अलग तोहफा देंगे तो इससे आपके बीच प्यार और बढ़ेगा।