फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को दें ये खास तोहफे, हर रेंज में होते हैं उपलब्ध

Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप किसी लड़की को यानी अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को वैलेंटाइन डे के मौके पर तोहफा देने की सोच रहे हैं तो यहां आपको कुछ उपहारों का आइडिया दिया जा रहा है, जो आपकी जेब का बोझ भी नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
valentine day 2024 gift - फोटो : Istock

Happy Valentine Day 2024: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। वैलेंटाइन डे दो प्यार करने वालों के लिए जश्न का दिन होता है। इस दिन को प्यार के त्योहार के रूप में मनाते हैं। आमतौर पर वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल एक दूसरे को तोहफे देते हैं। ज्यादातर पार्टनर अपने साथी से तोहफे की उम्मीद करते हैं।

तोहफे आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं, साथ ही आपके प्यार का प्रतीक भी होते हैं। सालों-साल आपके और साथी के प्यार की याद बनकर रहते हैं। अगर आप किसी लड़की को यानी अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को वैलेंटाइन डे के मौके पर तोहफा देने की सोच रहे हैं तो यहां आपको कुछ उपहारों का आइडिया दिया जा रहा है, जो आपकी जेब का बोझ भी नहीं बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

2 of 5
valentine day 2024 gift - फोटो : Istock

हैंडमेड कार्ड्स या अल्बम

अपने हाथों से बनाए गए कार्ड्स या फोटो एल्बम व्यक्तिगत और खास होते हैं। यह सस्ता और दिल छू लेने वाला तोहफा गर्लफ्रेंड या पत्नी को जरूर पसंद आएगा।

विज्ञापन

3 of 5
valentine day 2024 gift - फोटो : Istock

ज्वेलरी

सस्ती और खूबसूरत फैशन ज्वेलरी उपहार के रूप में महत्वपूर्ण हो सकती है। एक छोटी सी झुमकी, ब्रेसलेट, पायल या नेकपीस तोहफे में देकर लड़कियों का दिल जीता जा सकता है।

4 of 5
valentine day 2024 gift - फोटो : istock
ब्यूटी या स्किन प्रोडक्ट

किसी तरह का मेकअप का सामान यानी ब्यूटी प्रोडक्ट लड़कियों को जरूर पसंद आएंगे। वहीं स्किन केयर से जुड़ी चीजें, जैसे क्रीम, फेस मास्क, फेस पैक, हेयर सीरम आदि भी तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
valentine day 2024 gift - फोटो : iStock
बैग

गर्लफ्रेंड या पत्नी को हैंड बैग की जरूरत होती ही है। उनकी जरूरत और अपने बजट के मुताबिक तोहफे में पर्स दे सकते हैं। आनलाइन आपको कई तरह के पर्स के विकल्प मिल जाएंगे। साथ ही कम पैसों में लड़कियों की पसंद की सामान ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें