फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनभर की दोस्ती चाहिए तो दोस्त के साथ इस तरह की गलतफहमियों को न पालें

Sun, 19 Jan 2020 04:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Pixabay
रिश्ता कोई भी हो गलतफहमियां उनमें दरार का काम करती हैं। हांलाकि, इसका मतलब यह नहीं होता कि रिश्ता ही खत्म हो जाए। ये बात दोस्ती पर भी लागू होती है। पर अगर गलतफहमियों को खत्म करके माफी मांग ली जाए तो रिश्ते फिर से महक उठते हैं। अगर आपकी दोस्ती में भी दरार आ गई है तो इन बातों को अपनाकर रिश्तों के धागों को मजबूत किया जा सकता है।


 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
जब दो लड़के हों दोस्त
दो लड़कों की दोस्ती के बीच दरार आने की सबसे बड़ी वजह है ईगो का टकराव। कई बार किसी बात को लेकर दो करीबी लोगों के विचार बिल्कुल अलग-अलग होते हैं। ऐसे में एक जगह पर आकर दोनों में मनमुटाव होने की आशंका बनी रहती है। जैसे, दो दोस्तों में एक ने तरक्की कर ली तो उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी हाल में दूसरे दोस्त को नीचा न दिखाएं। कई बार एक दूसरे पर इंप्रेशन जमाने के चक्कर में भी लड़के अपने साथी को नाराज कर बैठते हैं और बाद में पछताते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : pixa
संवाद से सुलझाएं विवाद
रिलेशनशिप विशेषज्ञों के अनुसार जब दो लोगों की दोस्ती खराब होती है तो बातचीत को बंद नहीं करना चाहिए। साथ ही बातें ऐसी हो कि जो दोस्त नाराज है, उसकी हर बात बिना किसी शर्त के स्वीकार की जाए। अगर आपको अपनी दोस्ती बचानी है तो आपको अपने दोस्त के गुस्से को ठंडा होने तक का इंतजार करना चाहिए। हो सकता है कि आपको लग रहा हो कि आप सही हैं, पर अभी यह सही समय नहीं है अपनी बात को मनवाने का तो, इंतजार करें। 




 

4 of 8
जब दो लड़कियां हों दोस्त
लड़कियों की दोस्ती में सबसे ज्यादा नुकसान ईर्ष्या से होता है। लड़कियों के बीच कॉम्पटिशन भी होता है। कभी आपको महसूस हो कि आपकी सहेली आपकी किसी बात से ईर्ष्या महसूस कर रही है तो आपको उसके सामने उन बातों को करने से बचना चाहिए। ईर्ष्या से सिर्फ बेहतर संवाद ही बचा सकता है। यह तो सभी जानते हैं लड़कियों में अटेंशन की चाह बहुत होती है, ऐसे में जब आपकी सहेली आपसे नाराज हो तो आप उसे ज्यादा अटेंशन दें। सहेली से हर महत्वपूर्ण बात शेयर करें, इससे दोस्ती मजबूत होती है साथ ही विश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : pixa
जब लड़का-लड़की हों दोस्त
आमतौर पर एक लड़का-लड़की की दोस्ती बहुत मजबूत होती है, यह तभी टूटती है, जब इनमें से किसी के मन में प्यार वाली भावना आ जाती है। इससे बचने के लिए साफ बात करें, ताकि दोस्ती बची रह सके। इस तरह के रिश्ते में शक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यदि आपने शक किया तो समझिए आपकी दोस्ती में दिक्कत आना शुरू हो जाएगी। हेल्दी रिलेशन के लिए आप जितनी ज्यादा बातचीत करेंगे उतने ही फायदे में रहेंगे। बातचीत हो जाने से आपकी सारी समस्या खत्म होती जाएगी। ऐसे समय परस्पर समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : instagram
गलती करने के बाद भी जब आप अपने मित्र से साफ दिल से माफी मांगते हैं तो वह आपको माफ कर देता है। हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अब जब माफी मांगने से हमारा दोस्त हमें वापस मिल रहा है तो दोबारा वह गलती किसी भी कीमत पर न दोहराएं।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : instagram
बातचीत हमेशा साफ तरीके से करें। जैसे कोई बात पसंद नहीं आ रही है तो उससे नाराज होकर चुप रहने के बजाय उसे बताएं कि यह ठीक नहीं है। दोस्त की कही हुई कोई बात बुरी लग जाए तो माफी मांग लें।

 
विज्ञापन

8 of 8
कई बार हम दोस्ती में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। हम दोस्तों को समझने में गलती कर देते हैं। ऐसा शायद इसलिए होता है, क्योंकि दोस्ती में विश्वास डगमगा जाता है। खुद को बेहतर और अच्छा दिखाने, और दोस्त को नीचा दिखाने से दोस्ती टूट जाती है या रिश्ते दरक सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें