फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते की बोरियत को इन टिप्स से करें दूर, ऐसे बढ़ेगा रोमांस

Sun, 22 Sep 2019 09:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
लंबे समय से किसी रिश्ते में रहने के बाद एक-दूसरे के प्रति उदासीनता महसूस होने लगती है। ऐसा नहीं है कि हम अपने पार्टनर के साथ रहना नहीं चाहते हैं, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी की भागदौड़ में हम इतने खोए रहते हैं कि इसकी वजह से हम अपने रिश्ते के प्रति उदासीनता महसूस करने लगते हैं। रिश्ते की उदासीनता को दूर करने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें करनी चाहिए। एक-दूसरे के लिए कुछ रोमांटिक करें। कुछ भी करें लेकिन  ऐसा करें जिससे आपके रिश्ते में फिर से ताज़गी आ जाए। आइए जानते हैं कुछ टिप्स जो आपके रिश्ते को ताजा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कपल - फोटो : social media
खुलकर तारीफ करें
कई बार हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने पार्टनर की अच्छाइयों तक को भूल जाते हैं। लेकिन अब ऐसा करना छोड़ दीजिए। पार्टनर के लिए थोड़ा वक्त निकालें और उनकी तारीफ करें, उन्हें बताएं कि वह कितने खूसबरत और अच्छे इंसान हैं। ऐसा कहते हुए उन्हें इस बात का भी यकीन दिलाएं की आप कितनी खुशनसीब हैं कि वह आपकी जिंदगी में है। यही नहीं उन्हें भी इस बात का विश्वास दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ रहेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
बेडरूम में साथ सोने का मतलब यही नहीं होता कि आप फिजिकल रिलेशन में रहें। कोशिश करें कि बेडरूम में पुराने दिनों को याद करें। यदि शादी को कई साल हो गए हैं तो पुराने एल्बम के कुछ पन्ने पलट सकते हैं। कुछ दिनों को याद कर सकते हैं। रोमांटिक पलों के लिए कोई रोमांटिक फिल्म भी आपके लम्हों को सुंदर बना सकती है। 

4 of 5
कपल - फोटो : social media
पुरानी यादों को फिर से ताज़ा करें
कई बार हम अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाने की वजह से यह भूूल जाते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब हम अपने पार्टनर दीवाने हुआ करते थे। अपने रिश्ते में फिर से मिठास भरने के लिए अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। अपने पार्टनर के साथ बैठे और फिर अपनी पुराने किस्सो के बारें में बात करें। एक-दूसरे को याद दिलाएं कि आप दोनों कितने खुश हुआ करते थे, कितनी मस्ती करते थे। एक-दूसरे की पुरानी फोटोज़ देखें ,पुराने गिफ्टस याद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपल - फोटो : social media
मिलकर खाना बनाएं
किचन रोमांस के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ किचन में कोई स्पेशल डिश बनाएं। इस डिश को बनाते वक्त एक-दूसरे की मदद करें। एक-दूसरे को प्यार से ऑर्डर दें। ऐसा करने से आप दोनों में एक-दूसरे के लिए प्यार उमड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें