हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये दिन टीचर्स को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस दिन स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्यार और सम्मान प्रकट करते है। टीचर्स डे को 5 सितंबर के दिन इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। वह एक महान टीचर थे और शिक्षा के लिए उन्होंने काफी योगदान दिया था। वे हमेशा कहते थे, 'अच्छा टीचर वो है, जो ताउम्र सीखता रहता है और अपने छात्रों से सीखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता।'
तो इस शिक्षक दिवस अगर आप अपने टीचर, जिन्हें आप अपने जीवन का आदर्श मानते हैं उन्हे स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो इन मैसेज और वॉलपेपर को भेज उन्हें स्पेशल फील कराएं।