फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

संबंध बनाने की इच्छा ना होना भी है एक समस्या?, इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें

Fri, 31 May 2019 07:56 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
1 of 4
रिश्ता
भारतीय समाज में अब सेक्शुअलिटी को लेकर खुलकर बातचीत होने लगी है। लोग इस विषय पर बेझिझक अपने-अपने विचार रखने लगे हैं जो कि अच्छी बात है। पहले सेक्शुअलिटी पर बोलते, संवाद करते वक्त लोग शर्मिंदगी महसूस करते थे और भयभीत हो जाते थे। लेकिन शिक्षा के प्रसार के साथ ही यौन संबंधों से जुड़े मसलों पर अब लोग बिना शर्मिंदगी और घबराहट के बातचीत करने लगे हैं। ऐसे में हम आपको डेमिसेक्शुअलटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह एक टर्म है जिसका संबंध आपकी यौन इच्छा से जुड़ा हुआ है। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या है डेमिसेक्शुअल होना?

 

2 of 4
relationship
'डेमिसेक्शुअल' एक ऐसा टर्म है जिसका उपयोग ऐसे लोगों के लिए किया जाता है जो बिना भावनात्मक लगाव के किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते। यानी हम इसे व्यक्ति के व्यक्तित्व का हिस्सा कह सकते हैं। ऐसा व्यक्तित्व जहां व्यक्ति का मन बिना प्यार और भावनात्मक लगाव के किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का नहीं करता, वे डेमिसेक्शुअल होते  हैं।
 

3 of 4
relationship
ऐसे लोग तब तक किसी की तरफ आकर्षित नहीं होते जब तक वो किसी के साथ भावनात्मक तौर पर जुड़ाव महसूस न करें। डेमिसेक्शुअल होना का मतलब यह कतई नहीं है कि आप हाफ-सेक्शुअल हैं। न ही इसका मतलब यौन आकर्षण का खत्म होना है।
विज्ञापन

4 of 4
relationship tips
डेमिसेक्शुअल व्यक्ति तभी दूसरे लिंग के प्रति आकर्षित होता है जब उसके प्रति भावनात्मक लगाव हो, या उस व्यक्ति से गहरा जुड़ाव हो। 
Next
AU ऐप में पढ़ें