फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस उम्र में लड़कियों के भीतर आ जाती है 'मां' वाली भावना

Wed, 27 Mar 2019 04:09 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लड़कियों में एक उम्र के बाद 'मां' वाली भावना जाग उठती है। इसे लेकर एक शोध हुआ है। इस शोध का कहना है कि लड़कियां चाहे विवाहित हो या अविवाहित 33 साल की उम्र होते ही उनके भीतर मां वाली भावनाएं आने लगती हैं। इस सर्वे में 2,000 महिला एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने इस शोध में बताया कि तीस साल होते ही वह अपनी मां की तरह व्यवहार करने लगती हैं। उनके अंदर वैसे ही भावनाएं आ जाती हैं जैसे उनके मां के अंदर थीं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
इस शोध को ब्रिटेन की सर्जन जूलियन डी सिल्वा ने किया है। उनका कहना है कि 33 साल के अंदर हर महिला अपनी मां की तरह व्यवहार करने लगती हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में महिलाए तीस साल होते ही अपनी मां की तरह की व्यवहार करने लगती हैं। उनके अंदर वैसे ही भावनाए आ जाती हैं, जैसे उन्होंने कभी अपने मां के भीतर देखी होती हैं। वहीं, ब्राजील और ब्रिटेन में मां बनते ही महिलाओं के भीतर अपनी मां की तरह गुण आ जाते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : file photo
इस शोध का कहना है कि पुरुषों के साथ भी ऐसा ही होता है। 34 साल के होते ही पुरुष अपने पिता की तरह व्यवहार करने लगते हैं। इस शोध की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग देशों को लेकर अलग-अलग उम्र बताई गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रिटेन में साढ़े तैतीस साल के होते ही पुरुषों के भीतर अपने पिताओं की तरह भावनाएं आने लगती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : file photo
यानी वह अपने बच्चों के साथ या दूसरों के साथ उसी तरह का व्यवहार करने लगते हैं, जैसे उनके पिता किया करते थे। डॉक्टर जूलियन सिल्वा कहती हैं कि हर कोई एक उम्र के बाद अपने अभिभावकों की तरह व्यवहार करने लगता है। उनके भीतर उसी तरह की भावनाएं और जिम्मेदारियां आ जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें