Office Relationship: दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका रिश्ता सहज और दोस्तों जैसा बन जाता है। भले ही निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखा जाए, लेकिन दफ्तर के कुछ सहकर्मी निजी जीवन का भी हिस्सा बनने लगते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अधिक समय व्यय करने के कारण उनके बीच कुछ लगाव या आकर्षण होना संभव है। हालांकि दफ्तर की कुछ मर्यादाएं होती हैं, ऐसे में अपनी पसंद को जाहिर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। सहकर्मी इशारों में अपने दिल की बात आपको बताने की कोशिश कर सकता है, हालांकि साथी उनके इशारों को समझ नहीं पाते। ऐसे में सहकर्मी के दिल में छुपी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने के लिए कुछ संकेतों पर ध्यान दें। इन इशारों से जानें कि सहकर्मी करता है आपको पसंद।