फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Tips: मतलब के लिए है आप से रिश्ता, इन संकेतों से करें स्वार्थी दोस्त की पहचान

Mon, 24 Apr 2023 05:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वार्थी दोस्त - फोटो : istock

Friendship Tips : दोस्ती हो या प्यार, हर रिश्ते में विश्वास जरूरी होता है। भरोसे पर रिश्ता टिका होता है। हालांकि कई बार आपकी दोस्ती ऐसे लोगों से हो जाती है, जो आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अक्सर दोस्ती में धोखा और स्वार्थ भी होता है। स्वार्थी व मतलबी दोस्त हमेशा आपका फायदा उठाते हैं और अपना मतलब निकल जाने पर आपको छोड़ भी देते हैं। जब आपको उनकी जरूरत होती है, तो वह कभी आपका साथ नहीं देते। ऐसा दोस्त स्वार्थ को पूरा करने के लिए आपका इस्तेमाल कर सकता है। अपने स्वार्थ के लिए वह आपके साथ समय बिताते हैं, और जब जरूरत नहीं होती तो मिलने से बचते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में मतलबी लोगों से दूर रहना चाहते हैं, तो कुछ संकेतों से स्वार्थी दोस्तों की पहचान करें और उनसे दूरी बना लें।
 

विज्ञापन

2 of 5
स्वार्थी दोस्त - फोटो : istock
अपना काम सबसे पहले

स्वार्थी दोस्त अपनी रूची को सबसे पहले रखता है। उसे अपना हर काम सबसे जरूरी लगता है। भले ही आपका काम उनसे ज्यादा आवश्यक है लेकिन पहले वह अपने काम को करते हैं। जब आपको उन की जरूरत होती है तो वह व्यस्तता का बहाना बना देते हैं। इस तरह के लोग मतलब के साथी होते हैं। उनसे दूरी बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
स्वार्थी दोस्त - फोटो : istock
खर्चों पर ध्यान

अक्सर जब दोस्त बाहर घूमने फिरने जाते हैं, तो खर्चों को मिलकर शेयर करते हैं। लेकिन मतलबी दोस्त हमेशा आप से ही खर्च करवाता है। अगर वह कहीं पैसे खर्च करते हैं या कोई तोहफा देते हैं तो कई बार बातों ही बातों में इस बात का जिक्र कर देते हैं। यह भी सेल्फिश दोस्त की पहचान है।

4 of 5
स्वार्थी दोस्त - फोटो : istock
करियर को नजरअंदाज करना

मतलबी दोस्त कभी आपको बेहतर सलाह नहीं देते। वह हमेशा खुद की परवाह करते हैं। ऐसे में वह खुद के करियर के लिए तो आपसे अच्छी सलाह लेते हैं और अपनी चिंताओं के बारे में आपसे पूछते हैं लेकिन आपके करियर, जाॅब या ऑफिस स्ट्रेस से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह आपको आपके करियर से गुमराह कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वार्थी दोस्त - फोटो : istock
फायदा और नुकसान देखना

स्वार्थी दोस्त रिश्ते में फायदा और नुकसान देखता है। अगर आप दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो जाता है तो भी वह आपसे अपने फायदे के लिए दोस्ती रखता है। ऐसा वह रिश्ते को संभालने के लिए नहीं करते, बल्कि फायदा उठाने के लिए करते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें