फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Flag Friends: इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान, इनसे दूरी बनाना ही बेहतर

Thu, 10 Oct 2024 08:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी जिंदगी में भी कई दोस्त ऐसे हैं जो मुसीबत के समय सबसे पहले भाग खड़े होते हैं, तो ऐसे दोस्तों से दूरी ही बनाकर रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान - फोटो : Istock
Red Flag Friends: दोस्ती का रिश्ता परिवारिक रिश्तों से भी काफी बढ़कर होता है। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने मन की बातें परिवारवालों को नहीं बता पाते, लेकिन दोस्त हमारे मन की बात बिना कहे समझ जाते हैं। सच्चा दोस्त आपकी खुशी के साथ-साथ गम और मुसीबत के समय में भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि ये दोस्ती एक तरफ से ही चलती है। यानी कि आप तो अपने दोस्त के लिए हर कदम साथ खड़े हैं, लेकिन जब आपको जरूरत होती है तो आपका दोस्त आपके साथ नहीं होता।

हर किसी की जिंदगी में भी कई दोस्त ऐसे हैं जो मुसीबत के समय सबसे पहले भाग खड़े होते हैं, तो ऐसे दोस्तों से दूरी ही बनाकर रखें। ऐसे दोस्तों को ही रेड फ्लैग कहते हैं। रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान करना महत्वपूर्ण होता है ताकि आप अपने जीवन में सही लोगों को चुन सकें। यहां कुछ संकेत दिए गए हैं जिनसे आप पहचान सकते हैं कि कोई दोस्त रेड फ्लैग है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 7
इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान - फोटो : Istock
स्वार्थी व्यवहार

यदि आपका दोस्त हमेशा अपने बारे में सोचता है और आपकी जरूरतों को नजरअंदाज करता है, तो यह एक रेड फ्लैग हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान - फोटो : Pexel

भरोसा तोड़ना

अगर आपका दोस्त आपके भरोसे का बार-बार दुरुपयोग करता है, तो यह एक बड़ा चेतावनी संकेत है। अक्सर देखा जाता है कि सामने वाला तो आपको बार-बार धोखा दे रहा है लेकिन आप दोस्ती के खातिर उसे माफ कर देते हैं। ये आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। 
 

4 of 7
इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान - फोटो : Istock
आपको नीचा दिखाना 

यदि आपका दोस्त हमेशा आपकी आलोचना करता है और नेगेटिविटी फैलाता है, तो ये एक संकेत हो सकता है कि वह आपका सच्चा दोस्त नहीं है। एक अच्छा दोस्त हमेशा आपको मोटिवेट करेगा और गलत काम करने से भी रोकेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान - फोटो : Pexel
झूठ बोलना

अगर आपका दोस्त बार-बार झूठ बोलता है और आपसे चीजें छुपाता है, तो यह एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि वह भरोसे के लायक नहीं है। ऐसे लोगों से दूरी बनाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान - फोटो : pexel
नहीं करना भावनात्मक समर्थन

आज के समय में लोगों की मेटल हेल्थ काफी खराब है। ऐसे में अगर आपका दोस्त आपके साथ भावनात्मक समर्थन के लिए नहीं होता और आपकी समस्याओं को हल्के में लेता है, तो यह भी एक रेड फ्लैग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन संकेतों से करें रेड फ्लैग दोस्तों की पहचान - फोटो : iStock
पीठ पीछे बुराई

आपका सच्चा दोस्त भले ही आपका मजाक उड़ा ले लेकिन वो कभी पीठ पीछे आपकी बुराई नहीं करेगा। आपकी अनुपस्थिति में आपकी गलती को भी कवर करने की कोशिश करेगा, ताकि आपकी छवि खराब न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें