फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Kanya Pujan: कन्या पूजन में बच्चियों को दें ये उपहार, देवी हो जाएंगी प्रसन्न

Wed, 09 Oct 2024 02:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मान्यता है कि देवी स्वरूपी कन्याएं प्रसन्न होकर आपके घर से जाएंगी तो माता दुर्गा का भरपूर आशीर्वाद आपको मिलेगा। यहां कन्या पूजन में बच्चियों के लिए पसंदीदा तोहफों के विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि कन्या पूजन - फोटो : freepik
Navratri Kanya Pujan 2024 Gift Ideas : नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व है, जो साल में चार बार आता है। इसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि के अंतिम दो दिन यानी अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष आयोजन होता है। इसे कंजक पूजन या कुमारिका पूजन भी कहा जाता है। इस पूजा में छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है।

नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह समाज में नारी के सम्मान और प्रतिष्ठा को भी बढ़ावा देता है। कन्या पूजन के लिए छोटी कन्याओं को स्वादिष्ट पकवानों का  भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही कन्याओं को तोहफे देने की भी परंपरा है।

इस कन्या पूजन के मौके पर छोटी बच्चियों को तोहफे में ऐसी चीजें दें जिसे पाकर वह खुश हो जाएं। बच्चियों की पसंदीदा चीजें तोहफे के रूप में पाकर वह प्रसन्न हो जाएंगी। मान्यता है कि देवी स्वरूपी कन्याएं प्रसन्न होकर आपके घर से जाएंगी तो माता दुर्गा का भरपूर आशीर्वाद आपको मिलेगा। यहां कन्या पूजन में बच्चियों के लिए पसंदीदा तोहफों के विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हेयर क्लिप - फोटो : Instagram
हेयर एक्सेसरीज

बच्चियों को कलरफुल हेयर क्लिप और हेयर बैंड्स गिफ्ट में दे सकते हैं। बाजार में बटरफ्लाइ, बनी या कई सुंदर-सुंदर डिजाइन की हेयर क्लिप मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
स्टेशनरी किट - फोटो : instagram
स्टेशनरी किट

कन्याओं को स्टेशनरी किट तोहफे में दे सकते हैं। पेन, पेंसिल, रबड़ और शार्पनर आदि ये सारी चीजें तोहफे में दे सकते हैं। तोहफे में स्टेशनरी बॉक्स में सारा सामान सेट करके दे सकते हैं।

4 of 5
टिफिट बाॅक्स - फोटो : Instagram
लंच बॉक्स

छोटी बच्चियों को स्कूल लंच बाॅक्स उपहार में दे सकते हैं। आजकल बाजार में बहुत सुंदर डिजाइन के लंच बॉक्स उपलब्ध हैं। उन्हें प्रिंसेस या यूनिकॉर्न प्रिंट के लंच बॉक्स तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बार्बी टाॅय - फोटो : instagram
गेम

लड़कियों को कन्या पूजन में बोर्ड गेम, कार्ड गेम या बार्बी किट तोहफे में दे सकते हैं। बच्चियों को इस तरह के गेम बहुत पसंद आएंगे। उनके लिए खिलौने या माइंड गेम्स खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें