Sawan Somwar 2024 Wishes: 22 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस बार का सावन इसलिए भी खास है क्योंकि महीने की शुरुआत सोमवार के दिन से ही हुई। शिव पुराण में सावन के सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए काफी खास बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी सावन के सोमवार के दिन सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना करता है, उनकी हर परेशानी का निदान महादेव स्वंय करते हैं।
सावन के सोमवार को लेकर एक मान्यता है कि इसी माह में माता पार्वती ने उपवास करके भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया था। ऐसे में कुंवारी लड़कियां मनोवांछित वर की कामना से सावन के सोमवार के दिन उपवास करती हैं। सावन के इस महीने में लोग न सिर्फ पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि कांवड़ यात्रा भी निकलते हैं।
ये पूरा महीना भगवान शिव का है, इसलिए हर हर महादेव के उद्घोष के साथ सावन का स्वागत करें। इसके साथ ही आप सावन सोमवार के दिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज और कोट्स भेजकर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दें। यहां से लें ट्रेंडिंग और बेहतरीन कोट्स और इमेजेज-