बात जब प्यार के रिश्ते की होती है, तो लोग इस रिश्ते को बडे़ ही प्यार से देखते हैं। इस रिश्ते में प्यार होता है, सम्मान होता है और एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी भी होती है। जब दोनों पार्टनर इस रिश्ते में एक-दूसरे के साथ चलते हैं, एक-दूसरे की बातों को समझते हैं आदि। तब कहीं जाकर ये प्यार का रिश्ता आगे बढ़ पाता है। लेकिन इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही नोक झोंक भी इसी रिश्ते में देखने को मिलती हैं। कभी पार्टनर का रूठ जाना, कभी दोनों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन हो जाना आदि। हालांकि, इन सबसे दोनों के बीच प्यार कम नहीं होता। लेकिन कुछ ऐसी बुरी आदतें हैं, जो समय के साथ लोगों में आ जाती हैं और फिर ये उनमें दिखने लगती हैं। साथ ही इन आदतों की वजह से उनका रिश्ता तक टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में इन आदतों को सुधारना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में।