Relationship Tips: एक सफल शादी के लिए पति पत्नी के बीच का रिश्ता विश्वास पर निर्भर करता है। उनके बीच लगाव, भरोसा, आपसी समझ होनी चाहिए। मिलकर जिम्मेदारी उठाने की ललक भी जरूरी है। शादी के शुरूआती दिनों में पति-पत्नी अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। उन्हें अपनी शादीशुदा जीवन बहुत ही प्रेमपूर्ण और खुशहाल लगता है। हालांकि वक्त के साथ रिश्ते में नीरसता आ जाना भी स्वाभाविक है।
शादी के कुछ समय बाद जब पति- पत्नी एक दूसरे के अलावा अन्य पारिवारिक जिम्मेदारी में शामिल होने लगते हैं, बच्चों को संभालते हैं, तब उनके बाद एक दूसरे के लिए वक्त नहीं होता। दफ्तर के कामकाज, घर गृहणी की जिम्मेदारी उनके बीच निरसता का कारण बन सकती है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच कभी कभी छोटी मोटी अनबन या विचार मतभेद होना सामान्य है।
हालांकि कुछ मतभेद इतने गंभीर हो जाते हैं कि शादीशुदा जीवन में कलेश बढ़ जाता है और रिश्ता बहुत खराब होने लगता है। ऐसे में अपने पार्टनर के बर्ताव में आए बदलाव को समझ कर आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि शादीशुदा जीवन में सब कुछ सही नहीं चल रहा और रिश्ते में परेशानी आ सकती है।