रिलेशनशिप के कई प्रकार होते हैं। कपल एक दूसरे के साथ रहते हैं तो लिव-इन रिलेशनशिप कहलाता है, जब कपल एक दूसरे से दूर होते हैं तो उसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कहते हैं। किसी भी रिलेशनशिप के लिए एक कपल की जरूरत होती है, जिसमें दो लोग शामिल होते हैं। लेकिन अगर किसी रिलेशनशिप में दो लोग नहीं बल्कि तीन लोग हों, तो उसे क्या माना जाएगा?
दुनिया में एक नये तरीके के रिलेशनशिप का चलन बढ़ रहा है। इसे थ्रपल रिलेशनशिप कहते हैं। यह कपल रिलेशनशिप जैसा ही है, पर फर्क है तो रिश्ते में शामिल लोगों की गिनती का। आजकल थ्रपल रिलेशनशिप ट्रेंड में है। विदेशों में ही नहीं भारत में भी थ्रपल रिलेशनशिप के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह के रिलेशनशिप पहले भी थे लेकिन उस समय लोग इसे छुपाकर रखते थे। वहीं आज खुलकर थ्रपल रिलेशनशिप में रहते हैं। आइए जानते क्या है थ्रपल रिलेशनशिप, इस तरह के रिलेशनशिप में आने का कारण, इसके फायदे और नुकसान।