एक कहावत है कि एक लड़का-लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते, लेकिन आज के समय ऐसा भी होता है। एक लड़का-लड़की अच्छे दोस्त होते हैं, और एक-दूसरे के पार्टनर भी। जब ये रिलेशनशिप में होते हैं, तो हर तरफ प्यार की बरसात होती है, सबकुछ अच्छा लगता है, अपने दिल की बातें दोनों एक-दूसरे से शेयर करते हैं, एक-दूसरे पर अट्टू विश्वास करते हैं आदि। यहां तक कि कई कपल तो अपने इस रिलेशनशिप के रिश्ते को शादी का नाम देने तक की प्लानिंग कर लेते हैं, लेकिन कई बार ये भी देखने को मिलता है कि जो रिलेशनशिप सालों से चला आ रहा था, उसमें अचानक पार्टनर को धोखा मिल जाता है क्योंकि उनका सामने वाला पार्टनर उनसे अचानक रिश्ता तोड़ देता है। ऐसा नहीं कि ये सब अचानक होता है, बल्कि धोखेबाज पार्टनर की कुछ बातों से या उसमें दिखने वाले बदलाव से इसे समय रहते पहचाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन बदलाव के बारे में।