हर किसी के प्यार के रिश्ते यानी रिलेशनशिप को लेकर अपने सपने होते हैं। आज के दौर में हर कोई रिलेशनशिप में बंधना चाहता है। लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। ये छोटी-छोटी मुलाकात जहां उन्हें पहले दोस्त बनाती है, तो वहीं इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है। वहीं, शुरुआत में तो लोग इस रिश्ते में काफी एंजॉय करते हैं, अपने पार्टनर का ध्यान रखते हैं, काफी बातें होती हैं, रोजाना मिलना भी हो जाता है आदि। लेकिन कहते हैं न कि जहां ज्यादा प्यार होता है, वहीं लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। प्यार में तकरार होना तो एक आम बात है, लेकिन कई बार ये तकरार इतनी बढ़ जाती है कि इसकी वजह से रिश्ते में तक दरार आ जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने इस रिश्ते को ठीक ढंग से आगे बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जो शायद आपकी मदद कर पाएं।