जब कोई कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधता है, तो उसके कई सपने होते हैं। वे चाहते हैं कि वे अपने इस शादी के रिश्ते को खुशी-खुशी निभाएं, सबकुछ अच्छा हो, लड़ाई-झगड़े न हो और दोनों साथ में समय गुजारे। लेकिन बाकी सब एक तरफ और पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होना एक तरफ। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है। जरा सा भी विश्वास खत्म हुआ, तो ये रिश्ता बिखर तक सकता है। वहीं, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही नोंकझोक इसी रिश्ते में देखी जाती है। लेकिन कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि कई हफ्तों तक कपल एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं, अपनी गलती मानकर आगे नहीं बढ़ते हैं, छोटी सी बात को लेकर बैठे रहते हैं आदि। लेकिन अगर बच्चे चाहें तो अपने माता-पिता की इस लड़ाई को खत्म करवा सकते हैं। अगर आपके माता-पिता के भी अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं। हो सकता है कि शायद ये तरीके आपके काम आ जाए।