कहते हैं जब हम किसी के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, तो प्यार के साथ-साथ कई बार तकरार भी देखने को मिलती है। ठीक ऐसा ही कई लोगों में इन दिनों लॉकडाउन के दौरान देखा जा रहा है। कोरोना काल की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से देखा जा रहा है कि कई लोगों की अपने पार्टनर से बन नहीं रही है और कई बार उनके बीच तकरार भी हो रही है। ऐसे में अगर इस लॉकडाउन में अपने पार्टनर संग बन नहीं रही है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आपके अपने पार्टनर संग रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।