फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में तो इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो रिश्ते में आ सकती है दरार

Sat, 24 Apr 2021 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
long distance relationship - फोटो : istock
आजकल प्यार करने के अपने अलग-अलग तरीके हैं, कोई साथ में रहता है, तो कोई अलग रहकर एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे है। लेकिन कई लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रहते हैं, और आजकल इसका चलन काफी ज्यादा बढ़ रहा है। इसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे से दूर रहते हैं, और फोन या मैसेज के जरिए एक-दूसरे से प्यार जताते हैं। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि ये रिश्ते ज्यादा समय तक चल भी नहीं पाते हैं या इस रिश्ते में खटास आने लगती है। तो चलिए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं, जिनका ध्यान आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रखना चाहिए, ताकि आपका रिश्ता अच्छे से चलता रहे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शक न करें
  • जब पार्टनर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो एक-दूसरे से काफी दूर होते हैं। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि उनके मन में एक-दूसरे को लेकर शक की भावना आने लगती है, जिससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है। कभी भी बिना किसी ठोस सबूत के आपको अपने पार्टनर पर शक नहीं करना चाहिए, और वैसे भी प्यार की नीव तो विश्वास पर ही टिकी होती है न कि शक पर।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मिलने जा सकते हैं
  • माना आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, जिसके कारण आप एक-दूसरे से दूर हैं। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि आप एक-दूसरे से मिलने नहीं जा सकते। समय निकालकर आप एक-दूसरे से मिलने जा सकते हैं, साथ में थोड़ा समय बिता सकते हैं। ऐसा करने से आपको और आपके पार्टनर को भी काफी अच्छा लगेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर वक्त व्यस्त न रहें
  • जब आप रिलेशनशिप में दूर होते हैं, तो आपको एक-दूसरे की याद सताती है। ऐसे में पार्टनर्स का एक-दूसरे से बात करने का जरिया मोबाइल फोन, मैसेज और वीडियो कॉल ही होता है। लेकिन कई बार पार्टनर व्यस्त होने के कारण एक-दूसरे से बात नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से गलतफहमियां तक जन्म लेने लगती हैं। इसलिए आपको एक-दूसरे से बात करने का समय निश्चित कर लेना चाहिए, ताकि आपका काम भी हो जाए और पार्टनर से बात भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कहीं ट्रिप प्लान कर सकते हैं
  • लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हम रोज-रोज तो मिल नहीं सकते। महीनों में या कई बार तो सालों में जाकर हम मिलने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में आप एक-दूसरे के साथ और ज्यादा समय बिताने और अच्छी यादें समेटने के लिए कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जहां आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और अपने साथ कई अच्छी यादें जोड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें